Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: आखिरकार फ्लैट बेचने के नाम पर सेना के जवान से 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस और एसओजी की टीम ने वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया है. पूरा मामला मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन का है.फ्लैट के नाम पर 14 लाख रुपए लिए, फिर किसी और को बेच दिया: टिहरी एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम पुष्पलता शर्मा है. महिला ने मुनिकीरेती निवासी एक सेना के जवान से फ्लैट बेचने के नाम पर 14 लाख रुपए की रकम एडवांस में ली थी, लेकिन बाद में फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था. फ्लैट नहीं मिलने पर सेना के जवान ने अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन महिला ने रकम भी वापस नहीं दी. इतना ही नहीं फ्लैट बेचने के बाद महिला तपोवन छोड़कर चली गई.उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया. आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई. जिसकी जिम्मेदारी तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और एसओजी के ओमकांत भूषण को दी गई. जांच में पता चला कि आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के मथुरा (वृंदावन) क्षेत्र में रह रही है. जो बार-बार अपना मोबाइल नंबर बदल रही थी.वृंदावन से आरोपी महिला गिरफ्तार: ऐसे में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने वृंदावन में मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. मामले में इंस्पेक्टर रितेश शाह का कहना है कि फ्लैट धोखाधड़ी मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. जिसे पुलिस की टीम अब कोर्ट में पेश करने जा रही है.
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…