विकासनगर: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जन सेवा केंद्रों (CSC) का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा ऑनलाइन सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालकों को आमजन को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने सभी जन सेवा केंद्र संचालकों को हिदायत दी कि शासन द्वारा निर्धारित सेवाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी व्यक्ति से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि न ली जाए। प्रत्येक सेवा के लिए अनिवार्य रूप से रसीद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, सूचना-पट्ट, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर पुलिस ने सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जन सेवा केंद्र पर किसी प्रकार का कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार न किया जाए। आवेदकों द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी दस्तावेजों का भली-भांति सत्यापन करने के बाद ही संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जाए।
निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, वहां संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली पर भविष्य में भी नियमित निगरानी रखी जाएगी, ताकि आमजन को पारदर्शी, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…