dehradun news : एक बार फिर शक्ति नहर से आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक ने अचानक शक्ति नहर में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। छलांग लगाने वाले युवक का शव SDRF टीम ने बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना विकासनगर से SDRF को सूचना मिली कि भीमवाला पुल, शक्ति नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी है।
कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया शव
सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर शक्ति नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान SDRF टीम को एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई। शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि अभी युवक के नहर में छलांग लगाने की वजह सामने नहीं आयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सिमरन बिंजोला
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…