दीपावली पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
दीपावली से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए बोनस और महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया है। सरकार ने 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी किए हैं। कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक डीए का नकद भुगतान किया जाएगा, जबकि अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी महंगाई भत्ते की दर को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है, जिससे दीपावली से पहले कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
कर्मचारी परिषद की मांग पर सरकार ने बढ़ाए बोनस और डीए
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की गई थी। परिषद की इस मांग पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने आज बोनस एवं 58 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ता जारी करने का एलान कर दिया है। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और डीए को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही थी, जो अब पूरी होकर कर्मचारियों के हित में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…