Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, CM धामी ने मतदाताओं से की ये खास अपील…. – Uttarakhand

Voting continues for Uttarakhand civic elections, CM Dhami made this special appeal to voters…इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Nikay Chunav 2025: उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सर्दियां होने के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की.सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उत्तराखंड के वोटरों से अनुरोध करता हूं कि आपने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। आपने डबल इंजन की सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देकर उत्तराखंड की पांचों सीटें बीजेपी को यहां से जीताकर भेजा है और एक इतिहास बनाते हुए राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाई.सीएम धामी ने की बीजेपी को जिताने की अपीलसीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए हैं उन सभी संकल्पों को आगे बढ़ा रहा है. उत्तराखंड हिन्दुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने उसके लिए हम एक पल भी रुके बिना लगातार काम कर रहे हैं. मैं निकाय चुनाव में बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील करता हूं.उत्तराखंड निकाय चुनाव में राज्य के लगभग 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. कुल 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज किया जाएगा। इनमें से 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार निकाय का मत प्रतिशत बढ़ सकता है.मतदाताओं में दिखा खासा उत्साहनगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनावों के माध्यम से नागरिक अपनी पसंद के प्रतिनिधियों को चुनेंगे, जो स्थानीय मुद्दों, बुनियादी सुविधाओं, और विकास कार्यों पर ध्यान देंगे. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गईं. देहरादून में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सर्दी के बावजूद सुबह से ही मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं. मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें सुबह आठ बजे से लगनी शुरू हो गईं.उत्तराखंड नगर निगम चुनाव के दौरान सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है, और मतदान प्रक्रिया में कोई गंभीर परेशानी सामने नहीं आई है. हर पोलिंग बूथ पर मतदान सही ढंग से चल रहा है, और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है.आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने शहरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके तहत उत्तराखंड शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदान 23 जनवरी और मतगणना 25 जनवरी को होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

3 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago