वीवीआईपी भ्रमण: देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, वैकल्पिक रूट तय – my uttarakhand news

उत्तराखंडयात्रा
by cradminApril 11, 2026April 11, 2026

Share0

 
देहरादून। जनपद देहरादून में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस द्वारा विस्तृत रूट प्लान जारी किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु रूट प्लान:
. देहरादून शहर से बाहर जाने वाले वाहन:
रूट A: शिमला बाईपास तिराहा – नयागांव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुए गंतव्य तक।
रूट B: रिस्पना पुल – जोगीवाला – लालतप्पड़ – रायवाला – हरिद्वार होते हुए गंतव्य तक।
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन:

बाहरी जनपदों से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन:
छुटमलपुर – बेहट – धर्मावाला चौक – प्रेमनगर – ठाकुरपुर हाईवे – प्रेमनगर चौक – बल्लूपुर चौक होते हुए गंतव्य तक आवागमन कर सकेंगे।
विशेष सूचना: दिनांक 15 अप्रैल 2026 को वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते रूड़की से वाया भगवानपुर होते हुए देहरादून तथा देहरादून से वाया भगवानपुर होते हुए रूड़की जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
देहरादून पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं जारी रूट प्लान के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर असुविधा से बचें।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

3 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

9 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

41 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

47 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago