Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बदलने वाला है पानी के बिल का सिस्टम, यहां जान लीजिए पूरी बात – Uttarakhand

The water bill system is going to change in Uttarakhand, know the whole thing hereइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड में 12 साल बाद नए वाटर टैरिफ पर काम शुरू हो गया है। इस बार नए टैरिफ में पानी के बिल को तय करने की अलग-अलग बेतरतीब व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। शहरों समेत गांवों के पेयजल उपभोक्ताओं के लिए पानी की कई अलग-अलग दरों की बजाय समानता लाई जाएगी।प्रॉपर्टी टैक्स के आधार पर पानी बिलसचिव पेयजल शैलेश बगोली ने निर्देश दिए कि पानी के नए टैरिफ में पुरानी सभी अव्यवहारिक चीजों को समाप्त किया जाए। पानी का टैरिफ ऐसा तैयार किया जाए, जिसे समझने में पेयजल उपभोक्ताओं को बहुत अधिक परेशान न होना पड़े। शहरों में सिर्फ प्रॉपर्टी टैक्स के आधार पर ही पानी के बिल की दरें तय होंगी। ग्रेविटी, हाईहेड और लोहेड के आधार पर पानी सप्लाई के अनुसार तय होने वाली दरों की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त होगी।इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में एक टोंटी, दो टोंटी, से लेकर चार टोंटी के आधार पर तय होने वाली पानी की चार दरों की व्यवस्था को भी समाप्त किया जाएगा। सिर्फ एक ही दर लागू होगी। शहर और गाँव के साथ ही एक तीसरा टैरिफ पेरी-अर्बन क्षेत्रों के लिए होगा। इस आधार पर घरेलू, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं की पानी की दरें तय होंगी।सालाना वृद्धि को कम करने पर जोरअभी हर साल पानी के बिल में नौ से 11 प्रतिशत तक वृद्धि होती है। 2013 के बेस टैरिफ पर घरेलू में नौ और कमर्शियल में 11 प्रतिशत वृद्धि होती है। इस वृद्धि को पाँच प्रतिशत पर सीमित करने की तैयारी है। हालांकि बेस टैरिफ को शहर में 192 से 900 रुपए से बढ़ाकर 220 से 1200 रुपए तक किया जा सकता है। गाँव में दरें 117 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए तक हो सकती हैं। हालांकि अभी तैयारी सिर्फ ड्राफ्ट को फाइनल करने पर है। अंतिम निर्णय कैबिनेट से होगा। उससे पहले हर सप्ताह होने वाली तैयारी बैठक में इन दरों में बदलाव जारी है।पानी की खपत के अनुसार तय होगा बिलमीटर से जुड़े लोगों को खपत के अनुसार बिल मिलेगा। 20 किलोलीटर पानी निशुल्क होगा। इससे ऊपर खपत पर 40 रुपये प्रति किलोलीटर के अनुसार बिल तय होगा। वाटर मीटर वाले कनेक्शन में वॉल्यूमेट्रिक चार्ज के हिसाब से बिल तय होगा।सभी एजेंसियों पर लागू होगा नया टैरिफराज्य का नया वाटर टैरिफ सभी पेयजल एजेंसियों पर एक समान रूप से लागू होगा। जल संस्थान के साथ ही जल निगम, ग्राम सभाओं और भविष्य में यूयूएसडीए के स्तर पर संचालन करने वाली एजेंसियों पर भी यही टैरिफ लागू होगा। ग्राम सभाओं के संचालन वाली योजनाओं पर भी यही टैरिफ लागू होगा। अभी तक पानी का बिल सिर्फ जल संस्थान के स्तर से ही वसूला जाता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…

10 minutes ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…

32 minutes ago

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…

1 hour ago

Possibility of rain and snowfall in these 5 districts of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…

2 hours ago

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…

3 hours ago