Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून – Uttarakhand

Rain alert in all districts of Uttarakhand, know when monsoon will arriveइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश होने का अनुमान है. एक पहाड़ी और दो मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर तो शेष 10 जिलों में अनेक स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 23 जून तक का मौसम का अलर्ट दिया है.उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी बारिश: मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार राज्य के कुमाऊं मंडल के 5 जिलों में अनेक स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. जबकि एक जिले में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. उधर गढ़वाल मंडल के 5 जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. दो जिलों में कुछ स्थानों पर ही बारिश होने का अनुमान है.हल्की से मध्यम बारिश होगी: बारिश का जो अलर्ट जारी है, उसके अनुसार गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और हरिद्वार में कुछ स्थानों पर जबकि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. उधर कुमाऊं मंडल में उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों, जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.अगले 5 दिन का मौसम अपडेट: इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के मौसम का अलर्ट भी जारी कर दिया है. इस अलर्ट के अनुसार आने वाली 23 जून तक बारिश होती रहेगी. अभी ये प्री मानसून बारिश है. ऐसी उम्मीद है कि लेट हुआ मानसून जल्द ही उत्तराखंड में दस्तक दे देगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…

21 minutes ago

Possibility of rain and snowfall in these 5 districts of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…

1 hour ago

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…

2 hours ago

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

10 hours ago