ग्राम पंचायत सिमखोली में गहराया जल संकट,एई जल संस्थान ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण

ग्राम पंचायत सिमखोली में गहराया जल संकट,एई जल संस्थान ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण
पोखरीःबढ़ती गर्मी के कारण सूबे के पहाड़ से लेकर मैदान तक कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या गहराती जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अर्न्तगत चलाई जा रही हर घर नल योजना के तहत जल पंहुचने का दूसरे चरण का कार्य अधिकतर स्थानों पर 95 फीसदी से अधिक पूर्ण हो चुका है। लेकिन तकनीकी समस्या व सही प्रबंधन न होने के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है।
वही चमोली जनपद के पोखरी व्लाक ग्राम पंचायत सिमखोली में हर घर नल योजना के दूसरे चरण का कार्य पूर्ण होने के बाद जल संकट गहराता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान के एई जगदीश सिंह व जेई मनमोहन सिंह राणा ठेकेदार संतोष कठैत के द्वारा पानी के स्रोत से लेकर जल संचय टैंकों का मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एई जगदीश सिंह ने ठेकदार संतोष सिंह को जल्द सभी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि गांव में सभी ग्रामीणों को पेयजल पंहुचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।
 
वही सिमखोली में जल संचय के लिए एक अतिरिक्त टैंक जल्द अन्य मदों से प्रस्ताव पारित कर बनाने का आश्वासन दिया।इस दौरान ग्राम प्रधान जितेन्द्र खत्री,भरत खत्री,ईश्वर नेगी,राजेन्द्र बासकण्डी,लक्ष्मण सिंह नेगी,बसुदेव नेगी,मनोज कोहली,मंगल कोहली,जगमोहन पंवार,गुड्डू पंवार,गिरीश पंवार,दरमान सिंह पंवार समेत कई ग्रामीणों ने जल समस्या को एई जगदीश सिंह के सामने रखा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks