नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए जुटेंगे जल प्रहरी –

देहरादून,  नदियों के संरक्षण, संवर्द्धन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन को लेकर गंगा समग्र देहरादून इकाई की ओर से 12 सितंबर को संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ‘जीवनदायिनी नदियां, समस्याएं और गंगा समग्र’ विषय पर आयोजित होने वाली यह संगोष्ठी शनिवार को अपराह्न तीन बजे माता राज राजेश्वरी ऑडिटोरियम, आईएमए ब्लड बैंक, बल्लूपुर में होगी।संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री राम सिंह कैड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र कुमार मुख्य वक्ता होंगे। वहीं गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. डी.डी. चौधरी करेंगे।संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की अविरलता एवं निर्मलता सुनिश्चित करने के साथ जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है। इसमें नदियों के सामने मौजूद चुनौतियों, जल संरक्षण की आवश्यकता और समाज की सहभागिता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।करीब दो घंटे से अधिक चलने वाली संगोष्ठी में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे देशभर के दस सुप्रसिद्ध जल सेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर ‘गंग अलंकरण-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। अहमदाबाद, गुरुग्राम, नई दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून सहित विभिन्न स्थानों से आने वाले प्रतिनिधि कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।आयोजकों के अनुसार, जल संकट और नदियों के प्रदूषण की बढ़ती चुनौती के बीच नदियों को केवल जलधारा नहीं, बल्कि जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार मानते हुए सामूहिक प्रयासों को गति देना समय की आवश्यकता है। संगोष्ठी के माध्यम से नदी संरक्षण के लिए जनभागीदारी को मजबूत करने और जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

10 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

10 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

11 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

11 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

12 hours ago