Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव, देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना – Uttarakhand

Change in weather in Uttarakhand from today, possibility of rain in Dehradun, Uttarkashi and Chamoli and other districtsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों तक तेज धूप निकलने के कारण इन दिनों गर्मी का अहसास होने लगा है। देहरादून का अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज धूप निकलने के कारण ठंड कम हो गई है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन पाला पड़ने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड हो रही है।कहां कितना तापमान रहावहीं, मैदानी क्षेत्र में क्षेत्र में कोहरा छाने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कातापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।देहरादून, उत्तराकाशी, चमोली में बादल छाए रहेंगेमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बौछार पड़ने के आसार हैं, जिससे पारे में भी गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिनों तक भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बता दें कि उत्तराखंड में जनवरी महीने में बारिश नहीं हुई है। विगत वर्ष भी बारिश न के बराबर ही हुई थी, जबकि इस बार भी जनवरी महीना लगभग सूखा बीत गया है।समय से पहले ठंड कम हो गईमौसम शुष्क रहने के चलते पर सामान्य से पारा अधिक बना रहा और ठंड भी समय से पहले ही कम हो गई। जनवरी महीने में इस बार बारिश नहीं होने के कारण फरवरी महीने में ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। जनवरी महीने के शुरुआती दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ी, लेकिन जनवरी तीसरे सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटक धूप खिलने के कारण पारा भी बढ़ने लगा है।1945 में देहरादून में जमा था पानीबता दें कि 1945 में कड़ाके की ठंड पड़ने से देहरादून में पानी जम गया था। उस दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। पहली बार देहरादून का रात का पारा माइनस में चला गया था। 11 जनवरी 1945 को देहरादून का न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पानी जमने के कारण जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित हो गया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

1 hour ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago