Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अधिकतर क्षेत्रों में हल्की फुल्की बारिश का जारी है. प्रदेश में लगभग दो हफ्ते तक मौसम शुष्क रहा लेकिन अब आसमान में दोबारा बादल मंडरा रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने की वजह से बारिश का दौर जारी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज यानी दशहरा वाले दिन राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है.
प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 में से 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 2 जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों और टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चम्पावत व उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है.
इन जिलों में जारी किया येलो अलर्टअल्मोड़ाबागेश्वरचमोलीचंपावतदेहरादूनउधम सिंह नगरनैनीतालपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़रुद्रप्रयागटिहरी गढ़वालइन जिलों जारी नहीं किया कोई अलर्टउत्तरकाशीहरिद्वार
देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम?IMD के अनुसार आज यानी 2 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. यहां कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की अनुमान है.
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…
पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…
इंदौर; Noida woman Dies After Falling From Eighth Floor In Indore: इंदौर के तेजाजी नगर…
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…