Categories: hindiUttarakhand

बच्ची की रेप के बाद निर्मम हत्या, उत्तराखंड से अपहरण बिजनौर और मुरादाबाद में दरिंदगी – myuttarakhandnews.com

मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। किशोरी का शव 22 सितंबर को मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। आरोपियों ने नाबालिग को पहले काशीपुर में रखा, फिर बिजनौर और गजरौला भी ले जाया गया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बिजनौर व हाल कुंडा थाना क्षेत्र में रह रही महिला ने 29 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी 10 सितंबर को बिना बताए लापता हो गई। बेटी को मिर्गी के दौरे भी आते थे। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू हुई।
जांच में सामने आया कि आरोपी किशोरी को मुरादाबाद ले गए। जब उसने घर लौटने की जिद की तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।
मां को जुर्माने के नाम पर डरायाकुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि सभी आरोपी एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। नाबालिग की मां एक कंपनी में काम करती थी। आरोपियों ने नाबालिग को पहले काशीपुर में शीला के घर रखा, फिर बिजनौर और गजरौला ले जाया गया। आरोपी पीड़िता की मां रिपोर्ट लिखाने पर जुर्माने का डर दिखाते रहे।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…

18 minutes ago

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…

1 hour ago

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, उत्तराखंड में शुरू होने वाली है प्राइमरी टीचरों की भर्ती – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों के 400…

1 hour ago

Dispute among Taxi Operators in Mussoorie reaches Police Station

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The ongoing dispute regarding taxi operations in the…

1 hour ago