देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. लंबे समय बाद 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हुई थी और एक बार फिर से 27 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में हल्की से मध्यम और कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है.
बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारीउत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा और भारी बर्फबारी की संभावना है वही राज्य के अन्य जिलों में जिसमें देहरादून पौड़ी टिहरी हरिद्वार नैनीताल चंपावत अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का भी मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
ऊंचाई वाले इलाकों के लिए अलर्टउत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जनवरी को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2500 मीटर या फिर उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, साथ ही राज्य के गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही, 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
7 दिनों का है अलर्ट29 जनवरी को उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 30 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर तक या फिर उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 31 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 फरवरी से 2 फरवरी तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावनाउत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 और 28 जनवरी को एडवाइजरी भी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र के एडवाइजरी में कहा गया है कि इन दो दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सड़के बंद हो सकती है. इन जगहों पर जेसीबी मशीन या स्नो कटर मशीन रखने की जरूरत है. मौसम विज्ञान केंद्र की एडवाइजरी में कहा गया है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और ओलावृष्टि हो सकती है.
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…