Subscribe for notification

weather news : पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना | HNN 24×7

weather news :  प्रदेशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है, बात अगर सुबह- शाम की करें तो सुबह- शाम पूरी तरह से ठंड महसूस हो रही है। तो वहीं दोपहर के समय चटख धूप खिलने से गर्मी का असर दिख रहा है। बात अगर पर्वतीय इलाकों की करें तो शीतलहर और कोहरा छाने से ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद ठंड में इजाफा होने के आसार भी है।

छह से आठ नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार नवंबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि देहरादून के मौसम की बात करें तो सुबह की शुरुआत यहां पर धूप खिलने से हुई, लेकिन दोपहर होने के साथ ही मौसम ने अपना रुख बदलना शुरु कर दिया। आसमान में अचानक बादलों ने डेरा डाल दिया।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की विकासनगर।…

2 hours ago

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की पुलिस को नसीहत, जमीनों के मामले न पड़े, पुलिसिंग पर दें ध्यान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को नसीहत दी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में खाटू श्याम धाम में प्राण…

2 hours ago