उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आने वाला है, हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी के दौर शुरु होने की संभावना व्यक्त करी गई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के इन 6 जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत राजधानी दून में हल्की बारिश होने की संभावना है। तो वहीं संभावना स्वरुप राजधानी दून का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान स्पष्ट किया है कि गुरुवार की दोपहर तक मौसम पूर्णत: साफ रह सकता है लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादलों के छाने के आसार हैं। तो वहीं हवा की गति लगभग 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने का अनुमान है।

 
जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तराखंड में हल्की ठंडक महसूस करी जा सकती है। हालांकि, दोपहर बाद प्रदेश के कई स्थानों पर बादल घिर सकते हैं तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार हैं। हालांकि, शेष जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और टिहरी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त मौसम विज्ञान केंद्र ने आवश्यक सलाह जारी करते हुए कहा है कि इस समय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करने से सीधे तौर पर बचना चाहिए और यात्रा करने वालों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। चूंकि रास्तों पर बर्फबारी से फिसलन पैदा हो सकती है लिहाजा रास्तों पर सावधानी बरतनी होगी। विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मौसम में फिर सुधार होगा और अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहेगा।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

1 hour ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

2 hours ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

2 hours ago