Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अब अग्निवीर भर्ती के लिए दिया जाएगा मुफ्त मे प्रशिक्षण, सरकार ने की यह घोषणा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है राज्य सरकार ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत सरकार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।
आइए जानते हैं कि इस मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवा कैसे भाग ले सकते हैं और इसकी विशेषताएँ क्या हैं।
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण का कार्य खेल विभाग द्वारा किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसकी शुरुआत की है और अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिए हैं। यह आदेश हाल ही में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों की समीक्षा के दौरान की गई।
खेल मंत्री ने कहा कि अग्नि वीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को जिला मुख्यालय पर उपलब्ध सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे। सरकार केवल मुफ्त प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि अग्नि वीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी करेगी।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रशिक्षण युवाओं को देश सेवा का अवसर भी दिया जाएगा। पहले चरण में खेल विभाग की सुविधा युवाओं को मुफ्त में दी जाएगी जबकि दूसरे चरण में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा नियुक्ति की जाएगी।
उत्तराखंड और भारतीय सेना के बीच एक मजबूत संबंध है। यहां के कई युवा सेना में भर्ती होते हैं, और कई परिवार पीढ़ियों से सेना का हिस्सा रहे हैं।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने लाख मतदाता घटे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद आज यानी शनिवार…

17 minutes ago

गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित

पहले अनुसूचित जाति/जनजाति के पशुपालकों तक सीमित थी योजना, संशोधन के बाद सामान्य वर्ग भी…

57 minutes ago

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने लाख मतदाता घटे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद आज यानी शनिवार…

59 minutes ago

डिलीवरी की आड़ में स्मैक सप्लाई कर रहा डिलीवरी बॉय गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सेलाकुई पुलिस ने 22.81 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, बरामद मादक पदार्थ की…

1 hour ago

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल – myuttarakhandnews.com

  दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके…

1 hour ago

गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित

पहले अनुसूचित जाति/जनजाति के पशुपालकों तक सीमित थी योजना, संशोधन के बाद सामान्य वर्ग भी…

1 hour ago