चिनूक और एमआई से दर्जनों फंसे तीर्थयात्री निकाले
सीएम ने एक्स में केदारघाटी बचाव अभियान में स्थानीय लोगों की भूमिका को सराहा
केदारनाथ। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर तीर्थयात्रियों को उतरेगा।
गौचर में स्वास्थ्य शिविर स्थापित कर श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
सोमवार की सुबह 9 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।
रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।
यही तो है देवभूमि की ‘अतिथि देवो भव:’ की संस्कृति- सीएम
केदारनाथ क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन को स्थानीय लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी , सोनप्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित गैरोला , धर्मेश नौटियाल (शेरसी), दीर्घायु गोस्वामी (गौरीकुंड), पूर्व प्रधानगण, समस्त ग्रामवासी, घोड़ा-खच्चर संचालक, BKTC के पदाधिकारी एवं सदस्य, तीर्थ पुरोहित समाज, GMVN के कर्मचारीगण भी बढ़ चढ़कर स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटे हैं।
Commuters across Uttarakhand are likely to face significant travel disruptions as employees of the Uttarakhand…
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु…
The Meteorological Department has issued an ‘orange alert’ for heavy rainfall in certain areas across…
कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…
Kotdwar Accident: बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान पर रुके दो लोग, ऊपर…
देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार…