देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
सोमवार को बादलों की आंख-मिचौली
सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई।
देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक बढ़कर 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी लगभग यही स्थिति रही।
अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। जबकि 25 और 26 फरवरी तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: This year, too, at Virasat Mahotsav, the old…
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…