Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कल से साफ रहेगा मौसम – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार. उत्तराखंड के मौसम में पल-पल हो रहे बदलावों ने लोगों को उलझन में डाल दिया है. कभी धूप तो कभी अचानक बर्फीली हवाएं चलनी लगती है. फरवरी का आखिरी हफ्ता कभी धूप तो कभी बारिश/बर्फबारी से गुजर रहा है, लेकिन अब मौसम विभाग ने खास अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा आज 24 फरवरी मंगलवार के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम का दायरा अब सिमट गया है. बीते कल जहां राज्य के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट था वहीं आज मौसम की चेतावनी केवल 3 जिलों तक सीमित हो गई है. पर्यटकों और आम जनता के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि उत्तराखंड में बदलता मौसम आज तक ही रहेगा. कल 25 फरवरी बुधवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम एक बार फिर से शुष्क रहेगा. चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज 24 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा???
3 पहाड़ी जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों के बाद अन्य जिलों में हलचल करने वाला पश्चिमी विक्षोभ का दायरा सिमट रहा है जिसके चलते आज 24 फरवरी मंगलवार को मौसम बिगड़ने का अलर्ट राज्य के केवल 3 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली तक ही सीमित रह गया है. IMD के अनुसार इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है. इन जिलों में बारिश या बर्फबारी हर जगह कस्बों या घाटियों में नहीं बल्कि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी. सीधे और सरल शब्दों में कहें तो गंगोत्री, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर आज बर्फ की चादर बिछेगी जबकि निचले इलाकों में सिर्फ बादल छाए रहेंगे.
बागेश्वर को अलर्ट सूची से किया बाहरआज के मौसम को समझने के लिए बीते कल 23 फरवरी सोमवार की स्थिति पर नजर डाले तो कल 23 फरवरी को मौसम विभाग ने राज्य के 5 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था. कल पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी ने पूरे प्रदेश में ठंड की वापसी कर दी थी लेकिन आज रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को अलर्ट सूची से बाहर कर दिया गया है यानी आज मौसम केवल 3 जिलों में खराब रहने वाला है. 5 जिलों के बाद आज 3 जिलों में बारिश और बर्फबारी के इस अलर्ट से साफ है कि अब आसमान अब साफ होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
इन जिलों में मौसम रहेगा साफआज 24 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली के अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा यानी इन 3 जिलों की ऊंची चोटियों को छोड़कर राज्य के शेष जिलों जैसे हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल आदि में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. मैदानी इलाकों में आज मौसम साफ रहने की चेतावनी है. आसमान में धूप रहेगी लेकिन इस धूप में तीखापन यानी गर्मी नहीं होगी. 3000 मीटर की ऊंचाई पर जो बर्फ गिरेगी वहां से होकर आने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में सर्द हो जाएंगी. आज हरिद्वार और देहरादून जैसे जिलों में गलन वाली ठंड महसूस होगी. धूप के बावजूद छांव में खड़े होते ही आपको ठंड का अहसास होने वाला है.
कल कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाएं और पहाड़ों के बादलों की यह परेशानी का दौर केवल आज तक ही सीमित है. उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों के बाद 3 पहाड़ी जिलों में 3000 मीटर से ऊपर मौसम में हलचल करने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार कल 25 फरवरी को राज्य के सभी 13 जिलों यानी पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 25 फरवरी को बारिश या बर्फबारी का कोई भी अलर्ट नहीं है. कल सुबह से ही राज्य में चटक धूप खिलेगी. आसमान नीला और साफ रहेगा जिससे तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.
सेहत को लेकर रहें सावधानआज का मौसम पर्यटकों के लिए मिला-जुला है. जो लोग आज उत्तरकाशी या चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3000 मीटर से ऊपर जाने की सोच रहे है उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी. लोगो को मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने से बचना चाहिए. बर्फबारी के कारण रास्तों पर फिसलन हो सकती है. कल यानी 25 फरवरी से रास्ते एकदम साफ हो जाएंगे. पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में धूप का यह मेलजोल सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. डॉक्टरों के अनुसार हवाओं की गलन शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को आज गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए. आज 24 फरवरी मंगलवार का दिन मौसम के सुधरने का दिन है. आज का खराब मौसम 5 जिलों से घटकर 3 जिलों तक सीमित रह गया है. आज सर्द हवाओं का डटकर सामना करने के लिए जैकेट, स्वेटर का इस्तेमाल करें क्योंकि कल 25 फरवरी से उत्तराखंड में एक शानदार और चमकदार धूप आपका इंतजार कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

57 minutes ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

2 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

2 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

3 hours ago