देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 और 31 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा और ठंड और बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 31 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम की स्थिति लगभग इसी तरह बनी रह सकती है।
राजधानी देहरादून में रविवार शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जो सोमवार को भी बना रहा। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसका सीधा असर हवाई और रेल यातायात पर पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह 12:30 बजे तक कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। इसके अलावा विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि तीन फ्लाइट देरी से पहुंचीं।
रेल सेवाएं भी कोहरे से प्रभावित रहीं। देहरादून आने वाली तीन ट्रेनें तय समय से देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है।
Post Views: 5
Post navigation
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2012 से 2017 के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ…
अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…
देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने…
नैनीताल में यह है घूमने लायक जगहें, जहां झीलों की नर्मी और पहाड़ों की शांति…