Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दो दिन बाद बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून :उत्तराखंड में दो दिन बाद मौसम बिगड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है। आज और कल जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस सीजन बारिश-बर्फबारी न होने से सूखी ठंड मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब परेशान कर रही है। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि 16 से 19 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। उधर, सूखी ठंड का ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

9 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

10 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

10 hours ago