Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में अचानक ये क्या हुआ? बदन और सिर में दर्द… आंखों में पानी! सभी वार्ड हुए फुल – myuttarakhandnews.com

नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों वायरल फीवर की चपेट में है. पिछले कुछ दिनों से अचानक बड़ी संख्या में लोग बुखार, खांसी-जुकाम और बदन दर्द जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि शहर के एकमात्र बीडी पांडे जिला अस्पताल में वार्ड पूरी तरह से भर चुके हैं और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, प्रतिदिन 600 से 800 तक लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं. अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में काफी भीड़ देखी जा सकती है, आलम ये है कि वार्ड लगभग पूरे तरीके से भर चुके हैं. और ज्यादातर मरीज अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के भर्ती हैं. बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते वायरल तेजी से फैल रहा है. जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एम.एस. दुग्ताल का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अचानक बदलते तापमान के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि मरीजों में अधिकतर सिर दर्द, बदन दर्द, गले में खराश, आंखों से पानी आना और लगातार तेज बुखार जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं.
डॉक्टर ने दी सतर्क रहने की सलाहडॉ. दुग्ताल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि वायरल फीवर के शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए और लापरवाही से बचना चाहिए. इलाज के साथ-साथ सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोगों को पीने के लिए हमेशा गुनगुना पानी इस्तेमाल करना चाहिए. मास्क पहनने और हाथ मिलाने से बचने की सलाह दी है, साथ ही भोजन में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा की लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाए रखें. साथ ही यदि बुखार या अन्य लक्षण हों तो घर पर ही आराम करें और संक्रमण दूसरों तक न फैलने दें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago