SI को गोली मारने वाले सुनील कपूर ने देहरादून में की आत्महत्या, हरियाणा पुलिस पर लगा झूठे केस में फंसाने का आरोप – myuttarakhandnews.com

जींद। हरिद्वार में जींद सीआईए के एसआई सुरेंद्र प्रकाश को गोली मारने वाले आसरी गेट निवासी सुनील कपूर (35) ने रविवार को देहरादून में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह देहरादून में रिश्तेदार के घर पर ठहरा था। उसे पकड़ने पहुंची हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने स्वयं को गोली मार ली।
सुनील ने 10 साल पहले इंटरनेट मीडिया को माध्यम बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता और विभिन्न स्टिंग के कारण वह सुर्खियों में रहा था। उस पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के दो मामले दर्ज थे। कुछ महीने पहले एक आईपीएस पर महिला पुलिसकर्मियों का यौन शोषण करने के आरोप लगाते हुए महिला आयोग और अन्य अधिकारियों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पत्र भेजे थे।
इसमें सुनील की दुकान का वाईफाई प्रयोग हुआ था। जींद की सीआईए टीम उसकी तलाश में शनिवार को हरिद्वार पहुंची थी। वहां बस अड्डे पर उसे पकड़ने के लिए दौड़ रहे एसआई सुरेंद्र प्रकाश को दो गोली मारकर फरार हो गया था। इसके बाद हरिद्वार में भी सुनील के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सुनील देहरादून में अपने मौसेरे भाई जीतेंद्र की ससुराल में छिपा है।
इसके बाद जींद, हरिद्वार व देहरादून की संयुक्त पुलिस टीम जीतेंद्र को लेकर उसके ससुराल पहुंची। वहां पुलिस काफी देर तक सुनील से सरेंडर करने को कहती रही, लेकिन वह नहीं माना। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पुलिस से बचने का कोई रास्ता नहीं देख आरोपित ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली।
सामने मौसेरे भाई को देख नहीं कर पाया पुलिस पर फायरिंगसुनील जिस जगह ठहरा था, वहां तक पुलिस का पहुंचना मुश्किल था। वह तैयारी के साथ कमरे में रुका था। उसके पास काफी कारतूस थे। पुलिस सुनील के मौसेरे भाई जीतेंद्र को ढाल बनाकर उस कमरे में ले गई, जहां तहखाने में वह रुका था। मौसेरे भाई को देख पुलिस पर फायर नहीं कर पाया और खुद को गोली मार ली।
झूठे केस में फंसाने का आरोपसुनील की रिश्तेदार सारिका ने बताया कि उसे झूठे केस में फंसाया गया। अब तक उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया। हरियाणा पुलिस लगातार उसके पीछे पड़ी थी। सुनील इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय था और करीब 150 अकाउंट थे। उसने 10 साल पहले इंटरनेट मीडिया को माध्यम बना भ्रष्टाचार विरुद्ध लड़ाई शुरू की थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago