उत्‍तराखंड के कब दस्‍तक देगा मानसून? IMD ने बता दी डेट, इस बार समय से पहले पहुंचेगा Monsoon – Uttarakhand

When will the monsoon arrive in Uttarakhand? IMD has given the date, this time the monsoon will arrive before time

When will the monsoon arrive in Uttarakhand? IMD has given the date, this time the monsoon will arrive before timeWhen will the monsoon arrive in Uttarakhand? IMD has given the date, this time the monsoon will arrive before timeWhen will the monsoon arrive in Uttarakhand? IMD has given the date, this time the monsoon will arrive before timeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल। Monsoon in Uttarakhand: इस बार मानसून का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 10 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। इन दिनों प्री मानसून की वर्षा शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने माह का अंतिम सप्ताह वर्षा के साथ बीतने की संभावना जताई है।राज्य निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने 27 मई को मानसून केरल में पहुंचने की घोषणा कर दी थी। जिसमें पुनः संशोधन किया जा रहा है। केरल में मानसून पहुंच चुका है, इसकी घोषणा आइएमडी जल्द जारी कर देगा। जिसके फलस्वरूप उत्तराखंड में मानसून 10 जून के बाद कभी भी पहुंच सकता है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द कर दी जाएगी। राज्य में मानसून पहुंचने की तिथि 20 जून के आसपास मानी जाती है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते सतही स्तर पर नमी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं को भरपूर नमी मिल रही है। जिस कारण बारिश की मात्रा में वृद्धि हो रही है। इन दिनों हो रही बारिश को प्री मानसून कहा जा सकता है। प्री मानसून की औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।बहरहाल आने वाले दिनों में मैदानी भागों में गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान सामान्य के करीब रहेंगे। जिसका क्रम आने वाले दिनों में जारी रहने वाला है। शनिवार से हल्की से मध्यम बारिश का दौर पुनः जारी होने की संभावना है, जो इस माह के अंत तक जारी रह सकता है। जिसका असर कुछ स्थानों में अधिक तो कहीं कम रहेगा। सेटलाइट व रडार के जरिये की जा रही निगरानीनिदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम के लिहाज से राज्य के पर्वतीय क्षेत्र अधिक संवेदनशील होने के नाते मौसम विभाग ने अनेक तकनीक व सुविधाएं ईजाद कर ली हैं, जो बादल फटने, अतिवृष्टि व तूफान की पूर्व जानकारी समय रहते दे सकेगा।विभाग अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाएं के जरिये मौसम की निगरानी कर रहा है। डाप्लर रडार व सैटलाइट के अलावा रोजाना मौसम का मॉडल तैयार कर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है, जो एसएमएस के अलावा ऐप समेत अन्य संसाधनों के जरिए आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। गंभीर मौसम की आशंका की चेतावनी समय रहते जारी कर दी जाएगी। मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए सचेत नामक ऐप बनाया गया है, जो मौसम की पल-पल की जानकारी दे सकेगा। राज्य भ्रमण पर आने वाले सैलानियों के लिए यह ऐप बेहद मददगार साबित होगा। जिसके आधार पर सैलानी आगामी सुरक्षित योजनाएं बना सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks