Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के कब दस्‍तक देगा मानसून? IMD ने बता दी डेट, इस बार समय से पहले पहुंचेगा Monsoon – Uttarakhand

When will the monsoon arrive in Uttarakhand? IMD has given the date, this time the monsoon will arrive before timeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल। Monsoon in Uttarakhand: इस बार मानसून का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 10 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। इन दिनों प्री मानसून की वर्षा शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने माह का अंतिम सप्ताह वर्षा के साथ बीतने की संभावना जताई है।राज्य निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने 27 मई को मानसून केरल में पहुंचने की घोषणा कर दी थी। जिसमें पुनः संशोधन किया जा रहा है। केरल में मानसून पहुंच चुका है, इसकी घोषणा आइएमडी जल्द जारी कर देगा। जिसके फलस्वरूप उत्तराखंड में मानसून 10 जून के बाद कभी भी पहुंच सकता है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द कर दी जाएगी। राज्य में मानसून पहुंचने की तिथि 20 जून के आसपास मानी जाती है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते सतही स्तर पर नमी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं को भरपूर नमी मिल रही है। जिस कारण बारिश की मात्रा में वृद्धि हो रही है। इन दिनों हो रही बारिश को प्री मानसून कहा जा सकता है। प्री मानसून की औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।बहरहाल आने वाले दिनों में मैदानी भागों में गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान सामान्य के करीब रहेंगे। जिसका क्रम आने वाले दिनों में जारी रहने वाला है। शनिवार से हल्की से मध्यम बारिश का दौर पुनः जारी होने की संभावना है, जो इस माह के अंत तक जारी रह सकता है। जिसका असर कुछ स्थानों में अधिक तो कहीं कम रहेगा। सेटलाइट व रडार के जरिये की जा रही निगरानीनिदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम के लिहाज से राज्य के पर्वतीय क्षेत्र अधिक संवेदनशील होने के नाते मौसम विभाग ने अनेक तकनीक व सुविधाएं ईजाद कर ली हैं, जो बादल फटने, अतिवृष्टि व तूफान की पूर्व जानकारी समय रहते दे सकेगा।विभाग अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाएं के जरिये मौसम की निगरानी कर रहा है। डाप्लर रडार व सैटलाइट के अलावा रोजाना मौसम का मॉडल तैयार कर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है, जो एसएमएस के अलावा ऐप समेत अन्य संसाधनों के जरिए आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। गंभीर मौसम की आशंका की चेतावनी समय रहते जारी कर दी जाएगी। मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए सचेत नामक ऐप बनाया गया है, जो मौसम की पल-पल की जानकारी दे सकेगा। राज्य भ्रमण पर आने वाले सैलानियों के लिए यह ऐप बेहद मददगार साबित होगा। जिसके आधार पर सैलानी आगामी सुरक्षित योजनाएं बना सकते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

8 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

30 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

38 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

51 minutes ago

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

55 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

1 hour ago