31 लाख पार हुआ कुल रजिस्ट्रेशन
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या में हाल ही में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मई और जून महीने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो जाने के कारण अब श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। 22 मई को एक ही दिन में 27 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर रखा है, और 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की गई थी।
तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और नया गांव विकासनगर जैसे कई केंद्रों पर 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि आने वाले समय में भी ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कुल 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन भी किए हैं।
राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…
Kainchi Dham News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर बढ़ी भीड़,…
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…
जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…
पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the struggle…