उत्तराखंड में कौन होगा प्रदेश भाजपा का नया मुखिया, तीन दिन बाद साफ होगी तस्वीर – Uttarakhand

Who will be the new head of state BJP in Uttarakhand, the picture will be clear after three days

Who will be the new head of state BJP in Uttarakhand, the picture will be clear after three daysWho will be the new head of state BJP in Uttarakhand, the picture will be clear after three daysWho will be the new head of state BJP in Uttarakhand, the picture will be clear after three daysइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्तराखंड भाजपा का नया मुखिया कौन होगा, मौजूदा अध्यक्ष को ही पार्टी अवसर देगी अथवा नया चेहरा लाएगी, ऐसे प्रश्नों से तीन दिन बाद पर्दा हट जाएगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के दृष्टिगत क्षेत्रीय और जातीय समीकरण भी साधे जाने हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। बताया गया कि शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया की तिथि तय होगी और एक जुलाई को नए अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।पार्टी के संविधान के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक मंडल व जिला इकाइयों का गठन होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है। इस दृष्टि से देखें तो राज्य में भाजपा 50 प्रतिशत से ज्यादा मंडल इकाइयों का गठन कर चुकी है।यही नहीं, 19 सांगठनिक जिला इकाइयों में से 18 में अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। इस परिदृश्य में अब सभी की नजरें नए प्रदेश अध्यक्ष पर टिकी हैं। राज्य गठन से लेकर अब तक के कालखंड को देखें तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण काफी मायने रखते हैं। पार्टी के सत्ता में रहने पर मुख्यमंत्री यदि कुमाऊं से होंगे तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल से होगा। यह भी देखा जाता है कि मुख्यमंत्री ठाकुर हैं तो प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण होगा।इन सब कसौटियों को देखते हुए पार्टी लंबे समय से मंथन में जुटी थी, लेकिन विभिन्न कारणों से अध्यक्ष पद का चुनाव लटकता आ रहा था। अभी तक प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा विधायक विनोद चमोली, दायित्वधारी व वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत कुछ अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।अब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी खजानदास के अनुसार राज्य में पार्टी की बूथ, मंडल व जिला इकाइयों के अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।अब केंद्रीय चुनाव अधिकारी मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्धारित आठ सदस्यों के नामों की चयन प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी की सहमति से शीघ्र ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए तिथि घोषित की जाएगी। संभवतया एक जुलाई तक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks