Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड आना होगा महंगा, बाहरी वहानों का एंट्री करते ही खुद ही कट जायेगा चार्ज – Uttarakhand

Coming to Uttarakhand will be expensive, charges will be deducted automatically as soon as outside vehicles enterइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने अब राज्य में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के वाहनों से ग्रीन सैस (Green Cess) वसूलने का निर्णय लिया है. यह सैस फास्टैग के माध्यम से खुद ब खुद ही कटेगा और इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है.पर्यावरण संरक्षण और राजस्व में होगी बढ़ोतरीपर्यावरण संरक्षण और राजस्व में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरों की मदद से यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. ये कैमरे राज्य के पूर्व में स्थापित चेकपोस्ट्स पर लगाए जाएंगे, जहां से वाहन की जानकारी सीधे फास्टैग सिस्टम को भेजी जाएगी और तयशुदा राशि उसमें से खुद ही कट जाएगी.क्या होंगी दरें !सरकार ने श्रेणी के आधार पर ग्रीन सैस की दरें तय कर दी हैं, जो 80 रुपये से लेकर 700 रुपये तक होंगी. यह व्यवस्था मुख्य रूप से बाहरी राज्यों के निजी और व्यवसायिक वाहनों पर लागू होगी. हालांकि राज्य के पंजीकृत वाहनों से पहले से ही यह सैस वसूला जा रहा है.2021 में राज्य के चेकपोस्ट बंद हो जाने के बाद निजी बाहरी वाहनों से सैस की वसूली में बाधा आ रही थी. इस समस्या को हल करने के लिए अब तकनीकी समाधान अपनाया गया है. फास्टैग इंटीग्रेशन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और इसके लिए चयनित सिस्टम इंटीग्रेटर NPCI और वाहन पोर्टल से समन्वय कर रहा है.सरकारी सूत्रों की मानें तो यह नई व्यवस्था 15 तारीख से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हो सकती है और अगले एक माह में पूरी तरह लागू हो जाएगी. इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि राज्य को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त होगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

8 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

29 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

35 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

50 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

2 hours ago