क्या कसेगा हरक सिंह और करीबियों पर कानूनी शिकंजा : क्या रहा कल पूरे दिन ED की जांच का नतीजा : – myuttarakhandnews.com


उत्तराखंड में ED : कल दिनांक 7 फरवरी 2024 को भाजपा के पूर्व नेता वर्तमान में कॉंग्रेस के नेता हरक सिंह के दिल्ली चंडीगढ़ उत्तराखंड के सभी 16 ठिकानों पर ED की रेड पड़ी ,वही उनके करीबियों पर भी एक-एक कर कानूनी पंजा पड़ रहा है।-पहला नम्बर पूर्व में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल गए सेवानिवृत्ति डीएफओ किशन चंद हो ,जो कि 2019 में कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व पार्क रेंज में टाइगर सफारी की मंजूरी के लिए 163 पेड़ की जगह 6093 पेड़ कटान के मामले में आरोपी है , तथा 2010 से 2017 तक आय 9.8 करोड़ होने के बाबजूद 41.9 करोड़ खर्च करने में मामले में पहले ही विजलेंस जांच में आरोपी है ।-रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा , जो कि ऋषिकेश में अमरावती पेट्रोल की मालकिन भी है जिसमें की हरक सिंह रावत के परिजनों का भी हिस्सा बताया जा रहा है।-कुछ दिन पूर्व चर्चा में आये आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर तो वैसे ही काफी दिनों से ED की नजर थी ही । पटनायक पाखरों रेंज घोटाले में संधिग्द है तो मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी बनता नजर आरहा है । कल उनके घर से करोड़ो की रकम मिलने की सूचना है ।– काशीपुर का भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह जो पहुँचा सड़क से महल तक मात्र पांच सालों में , कभी रेस्टोरेंट तो कभी सब्जी का कारोबार करने वाला आज महाराजाओं वाली जिंदगी जीत है ।– ऋषिकेश का नरेंद्र बलिया हो या फिर अन्य अधिकारी जो हरक सिंह के संपर्क रहे हो और आय से कई गुना संपति रखते है ।उत्तराखंड में कई अधिकारी ,नेता ,मंत्री , ऐशे है जो पांच सालों में फर्श से अर्श तक पहुँच जाते है , ऐशे में जांच तो बनती ही है परंतु देखना होगा कि सारे मामलों में हरक सिंह के खिलाफ कितने सबूत मिलते हैं ,या फिर इस पूरे घटनाक्रम को राजनीति से जोड़कर देख जाए अभी कहना मुश्किल है ।

Post Views: 47

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

39 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago