श्रीरामदूत हनुमान की विनय आरती में धर्मरक्षा और सद्बुद्धि की कामना –

 
शिवसेना उत्तराखंड ने प्रदेशभर में आयोजित की विशेष आरती, सनातन समाज की आस्था की रक्षा हेतु किया सामूहिक प्रार्थना अनुष्ठान
देहरादून,। शिवसेना उत्तराखंड इकाई द्वारा शिवसेना पक्षप्रमुख श्री उद्धव ठाकरे के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्रीरामदूत हनुमान जी की विनय आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के परम भक्त एवं संकटमोचन श्री हनुमान जी के श्रीचरणों में राष्ट्र, धर्म एवं समाज के कल्याण की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित शिवसेना उत्तराखंड के प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में धर्मस्थलों और धार्मिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विवादों एवं आरोपों से श्रद्धालुओं के मन में पीड़ा और चिंता का भाव उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि विनय आरती के माध्यम से श्रीरामदूत हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि धर्म और श्रद्धा के नाम पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अन्याय हुआ है तो सत्य का प्रकाश हो तथा दोषियों को उचित दंड प्राप्त हो। साथ ही समाज, संगठन और शासन से जुड़े सभी जिम्मेदार व्यक्तियों को धर्मसम्मत आचरण एवं सद्बुद्धि प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में शिवसैनिकों का योगदान, त्याग और समर्पण सनातन इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। रामभक्तों और धर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज में समरसता, पारदर्शिता और धार्मिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को समय की आवश्यकता बताया।
शिवसेना उपप्रमुख पंकज तायल ने कहा कि धर्म, आस्था और जनभावनाओं से जुड़े प्रत्येक विषय में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं और तीर्थस्थलों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है तथा जनविश्वास को अक्षुण्ण रखने के लिए सभी स्तरों पर सत्यनिष्ठा और उत्तरदायित्व का पालन होना चाहिए।
जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। धर्म और श्रद्धा के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता समाज के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सत्य एवं न्याय की स्थापना के लिए निष्पक्ष व्यवस्था और धर्मसम्मत आचरण अनिवार्य है।
इस अवसर पर सामूहिक रूप से श्रीरामदूत हनुमान जी की विनय आरती, भजन-कीर्तन एवं धर्मरक्षा के संकल्प के साथ प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में विशाल बेदी, जितेंद्र निर्वाल, अरविंद शर्मा, रोहित बेदी, शिवम गोयल, गोकुल परविंदा, विकास मल्होत्रा, किशन गोपाल, हेमंत खुराना, वासु परविंदा, अमित डिमरी, गौरव कालोनी, पुलकित परविंदा, अभिनव बेदी, जशन चंडोक, विवेक अग्रवाल, मनमोहन साहनी, अक्षय महेंद्रू, साक्षी परविंदा, मोनिका, निधि बजाज, दीपाली बेदी, रेखा शर्मा, मोना गुप्ता, पृथ्वीनाथ सेवा दल से संजय गर्ग एवं नवीन गुप्ता, ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरुण शर्मा, डॉ. वशिष्ठ, हिंदू वाहिनी से विकास, विशाल, रवीश नेगी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवं राष्ट्र, धर्म तथा समाज की उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

8 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

28 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago