हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास एवं प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में हरेला पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए सभी जिलों को विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का अभियान है। इसके लिए स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO), न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य क्लस्टर विद्यालयों के माध्यम से छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्लस्टर विद्यालयों में जल्द काम शुरू किया जा सकता है, उन्हें पहले चरण में शामिल किया जाए। साथ ही, गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के आयुक्तों को साप्ताहिक समीक्षा कर विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव नितेश कुमार झा, रविनाथ रमन, डॉ. वी. षणमुगम, चंद्रेश कुमार यादव, विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

2 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

3 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

3 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

5 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

7 hours ago