देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज 06 मई को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। आईसीएसई 10वीं में 99.65 प्रतिशत लड़कियां और 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। आईएससी 12वीं में 98.92 प्रतिशत लड़कियां और 97.53 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
वहीं, देहरादून के सेवलाकलां शिमला रोड निवासी तनवी सुंद्रियाल ने आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। तनवी का कहना है कि उनके अभिभावकों ने हमेशा उनको अनुशासन में रहना सिखाया है। खास बात यह है कि तनवी ने ये उपलब्धि बिना किसी ट्यूशन क्लासेज के हासिल की है। तनवी का कहना है कि आपको जो स्कूल में पढ़ाया जाता है, अगर वही आप प्रतिदिन स्कूल और घर पर ईमानदारी के साथ पढ़ लें, तो आपको ट्यूशन क्लासेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। तनवी ने कहा कि आज इसी का परिणाम है कि बोर्ड परीक्षा में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आगे उनका लक्ष्य इससे और बेहतर प्रदर्शन का रहेगा।
सफलता में शिक्षकों का भी है योगदानतनवी सुंद्रियाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करते हुए एकाग्रता के साथ सैल्फ स्टडी की थी। तनवी की माता करूणा सुंद्रियाल शिक्षिका व पिता संजीव सुंद्रियाल भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी हैं। माता-पिता ने बताया कि बेटी की सफलता में कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है।
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…