उत्तरकाशी जनपद तहसील डुंडा के अंतर्गत नाकुरी शिव मंदिर के पास कल 12अगस्त 2024 दोपहर एक महिला व बालिका की भागीरथी में मंदिर में चढ़ाने हेतु जल भरने गयी थी ।अचानक महिला नदी फिसल गयी उसको बचाने की कोशिश में बालिका भी नदी में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने इन टीमों को पूरी तत्परता और क्षमता के साथ खोज और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खोज और बचाव अभियान में सहूलियत के लिए जोशियाड़ा बैराज में भागीरथी नदी का पानी रोका गया है। नदी में बही महिलाओं की पहचान कंसी गांव की 20 वर्षीय सोनम पुत्री सोबन सिंह और 30 वर्षीय राजेश्वरी पत्नी जगमोहन सिंह के रूप में हुई है ।समाचार लिखने तक अभी दोनों का पता नहीं चला है , रेस्क्यू अभियान जारी है ।मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा भी काटा , एसडीएम डुंडा भी मौके पर मौजूद है ।
Post Views: 6
Post navigation
वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…
हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…
Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…
शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…
नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | Administration tightens…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun The Dehradun district administration imposed Section 163 of the Bharatiya…