स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही से गई महिला की जान,ऑक्सीजन खत्म होने से तोड़ा दम – myuttarakhandnews.com

श्रीनगर: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। जिला अस्पताल से समय पर रेफर नहीं किए जाने और एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी के कारण नगर पालिका की सफाई कर्मी रेखा देवी की रास्ते में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेखा देवी को जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर करने में ही करीब डेढ़ घंटे की देरी हो गई। इसके बाद जो एंबुलेंस मिली, वह जर्जर हालत में थी। रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर समय से पहले खत्म हो गया, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल गेट पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि रेखा देवी हाइपरटेंशन और शुगर की मरीज थीं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। 21 जनवरी को ही उन्हें हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी गई थी। गंभीर स्थिति में गुरुवार रात उन्हें रेफर किया गया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

3 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

3 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

3 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

4 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

4 hours ago