उत्तराखंड लोकसभा चुनाव ड्यूटी लगी तो कर्मी हुए बीमार, यह बना रहे हैं बहाने – myuttarakhandnews.com

Workers fell ill while on Uttarakhand Lok Sabha election duty, they are making excuses

Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन ड्यूटी के लिए चयनित कर्मचारी बीमार होने लगे हैं। अल्मोड़ा जिले में ही 50 से अधिक कर्मचारियों ने बीमारी का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का आवेदन किया है।जिला निवार्चन आयोग को आए दिन बीमार कर्मचारियों के आवेदन मिल रहे हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अब बीमार कर्मचारियों की जांच करना शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाना है। इसके लिए कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई। इन दिनों कर्मचारियों को पहले चरण की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। लेकिन, करीब 50 से अधिक कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने बीमारी का हवाला देते हुए उनकी ड्यूटी हटाए जाने की मांग की है।हृदय रोग से पीड़ित हैं कर्मचारी डॉक्टरों ने बताया कि जो कर्मचारी बीमारी का हवाला कर रहे हैं। उसमें से अधिकांश कर्मचारी हृदय रोग से पीड़ित हैं। कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिनको पैदल चलने में दिक्कत है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी कर्मचारियों की जांच की जा रही है। वहीं कुछ कर्मचारियों ने उम्र का हवाला देते हुए ड्यूटी से बाहर रखने की मांग की है। जो कर्मचारी बीमार हैं, उनकी जांच के लिए मेडिकल जांच बोर्ड बनाया गया है। अब तक 50 से अधिक कर्मचारी बोर्ड के समक्ष पहुंचे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks