देहरादून, ग्राफिक एरा में एआई-टूरिज्म हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई-टूरिज्म हैकाथॉन’ नाम से 24 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया। हैकाथॉन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पर्यटन की अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि एआई के माध्यम से पर्यटन स्थलों का बेहतर प्रबंधन करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यटन को अधिक व्यवस्थित एवं टिकाऊ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। हैकाथॉन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली वर्क्स लोकली टीम में अर्चिता दयाल, वैशावी अवस्थी, वंश गोयल और आयुष रॉय शामिल रहे। वांडरर्स टीम के चिराग शर्मा, वेदांत बुडाकोटी, आयुष नवानी और देबाद्रिता दास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोडिंग निन्जाज टीम के हर्ष इंदरवाल, पीयूष बत्रा, प्रतीक दीक्षित और जीवन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल कर नगद पुरस्कार जीते। वहीं, टेक्नोट्रॉनिक्स टीम के अगस्त्य पुरोहित, चिन्मय चौधरी, आशुतोष चंद और सार्थक थपलियाल को बेस्ट पिच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस हैकाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीबीआई) ने संयुक्त रूप से किया।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…