देहरादून, । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने मेडिकल एथिक्स और इससे जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी साझा की। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज मेडिकल एथिक्स, कानून और प्रोफेशनल कंडक्ट पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि डॉक्टरों का हर निर्णय मरीज के जीवन, स्वास्थ्य और उपचार के परिणामों को प्रभावित करता है। इसलिए चिकित्सा सेवाओं में नैतिक मूल्यों और कानूनी प्रावधानों का पालन करना बेहद जरूरी है। वर्कशॉप में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग के हेड डॉ. अनुज गुप्ता सहित विभाग के अन्य डॉक्टर्स ने मेडिकल एथिक्स, पीसीपीएनडीटी एक्ट, मेंटल हेल्थ एक्ट सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही मेडिकोलीगल रिपोर्टिंग, चिकित्सा क्षेत्र में नैतिक मूल्यों और कानूनी जिम्मेदारियों के महत्व को भी समझाया । इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बिज़नेस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने संयुक्त रूप से किया।
कर्मचारियों ने मंगलवार से एक सप्ताह तक मंदिर केदारनाथ मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन करने…
रुद्रपुर। कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ. दीपक छाबड़ा के आवासों पर आयकर विभाग की कार्रवाई…
लक्सर। नवरात्र और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के…
हल्द्वानी। उत्तराखंड के बिंदुखत्ता स्थित वेस्ट राजीवनगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय…
देहरादून, : फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड ने आज दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित प्रेस…
मेरठ से लाई गई थी शराब की खेप, डिफेंस और चंडीगढ़ के नाम वाले लेबल…