उत्तराखंड
by cradminApril 11, 2026April 11, 2026
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, माउंटेन चिल्ड्रन्स फाउंडेशन नंदानगर एवं समाज कल्याण विभाग चमोली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को सिर्फ पुलिस के द्वारा नहीं रोका जा सकता है बल्कि इसके लिए परिवार एवं समाज को भी आगे आना होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल ने विस्तृत रूप में बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार ने बालक दत्तक एवं संरक्षण अधिनियमों के बारे में जागरूक किया। जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुनियाल एवं किशोर न्याय बोर्ड सदस्य शांति राणा ने निर्धन एवं अनाथ बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम संयोजक माउंटेन चिल्ड्रन फाउंडेशन नंदानगर के परियोजना समन्वयक द्वारिका प्रसाद नौनी प्रदीप गौड़ ने संस्था के इतिहास एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में माउंटेन चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा लिखित पुस्तक ‘बाल हितैषी गांव’ का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो. डीएस नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि विजय पंत, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि सहित 20 से अधिक गाँवों के बाल संरक्षण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…