देहरादून: Uttarakhand Weather Today: मौसम विभाग ने आज पूरे उत्तराखंड में बारिश और पहाड़ी जिलों में तेज गर्जना, बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बाकी पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी समेत कई जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में तापमान काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार कर गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गुरुवार को तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं पंतनगर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। देहरादून में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री और पंतनगर में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और नई टिहरी में 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उत्तरकाशी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारीमौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जना, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अन्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की गई है।
नैनीताल और कोटाबाग में हुई बारिशनैनीताल में गुरुवार सुबह से घने बादल छाए रहे। दोपहर में बारिश शुरू हो गई। वहीं शाम को धूप खिली। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में शहर में 52.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं कोटाबाग में चोटी पर स्थित प्रसिद्ध टीटेश्वरी देवी मंदिर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे प्रदीप छिमवाल ने बताया कि शाम छह बजे तक बारिश जारी रही।
दिल्ली में आज धूलभरी आंधी के साथ बारिश के आसारमौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली के तापमान में तेजी से इजाफा होगा। दिन पहले आधे हिस्से में तेज धूप निकल सकती है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। दोपहर बाद या शाम के समय तेज धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश, घन गर्जन, अंधड़ जैसी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मानसून के थमने से देश में 41% कम हुई बारिशदक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार महाराष्ट्र में धीमी पड़ने से देशभर में चार जून से 18 जून के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा आंकड़ों से सामने आई है। इस अवधि में देश में सामान्य 72.2 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले केवल 42.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक, मध्य भारत में 67 प्रतिशत, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 42 प्रतिशत, दक्षिण भारत में 22 प्रतिशत और उत्तर-पश्चिम भारत में छह प्रतिशत कम बारिश हुई है।
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…