Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट, लैंडस्‍लाइड ने बढ़ाई चिंता, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी पड़ सकती है। गुरुवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में एक से दो दौर भारी बारिश के हो सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को भी इसी तरह की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों ने संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने की चेतावनी भी जारी की है।भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज बारिश के हो सकते हैं। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून सहित मैदानी क्षेत्र में गर्जन के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है।देहरादून में तड़के से ही तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। उधर पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन हुआ है। शुक्रवार को हुए भूस्खलन से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया है। रास्ता बंद होने की वजह से दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। लोग पैदल आवाजाही कर रहे हैं।यहां पहाड़ी दरकने से दोपहर के समय का भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके चलते सड़क बंद हो गई है। बीआरओ ने गुरुवार शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद जताई है। उधर गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बड़ेथी के समीप मोटर पुल की एप्रोच दीवार पर भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते पुल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वही पुल के दीवार पर नीचे से नदी से कटाव भी हो रहा है। एप्रोच दीवार पर भूस्खलन होने के कारण एनएचआईडीसीएल की कार्य गुणवत्ता पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। एप्रोच दीवार पर भूस्खलन के कारण सड़क किनारे लगे पैराफिट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसा ही हाल रहा तो स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान यहां से आवाजाही करने में बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

8 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

8 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

8 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

8 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

12 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

12 hours ago