कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक पीडिता से दुष्कर्म का तीसरा अभियुक्त योगेश थ्वाल को किया गया गिरफ्तार*

*जनपद चम्पावत*
*कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक पीडिता से दुष्कर्म का तीसरा अभियुक्त योगेश थ्वाल को किया गया गिरफ्तार*
*श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा उत्कृष्ट विवेचना कर मामले का शीघ्र निस्तारण करने के दिये गये थे निर्देश*
*दिनांक 02.07.2024 को जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत*वादी की नाबालिग बहन उम्र 16 वर्ष को 1-संजय भट्ट पुत्र श्री मनोहर दत्त भट्ट निवासी ग्राम अमोडी थाना चम्पावत जनपद चम्पावत 2-रविन्द्र उर्फ रविश पुत्र श्री शंकर दत्त भट्ट निवासी कोट अमोड़ी थाना चम्पावत जनपद चम्पावत ३-योगेश ध्याल पुत्र श्री मोहन चन्द्र ध्वाल निवासी ग्राम कोट अमोड़ी थाना चम्पावत जनपद चम्पावत द्वारा बहला-फुसलाकर घर से बुलाकर जबरदस्ती अपने ट्रक कैंटर सं० यू०के०-05-सी०ए०-1541 में बैठाया गया तथा छेड़-छाड़ की गयी। उपरोक्त सूचना पर कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर कोतवाली चम्पावत में *अभियोग प्र०सू०रि०सं० 27/2024 धारा 137 (2) 127 (2).142 बी०एन०एस०* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में उत्कृष्ट विवेचना कर मामले का शीघ्र निस्तारण कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चम्पावत को निर्देशित किया गया।दौराने विवेचना पीड़िता के धारा 180 बी०एन०एस०एस० के कथनों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 70 (2).74 बी० एन०एस० एवं 5/6,7/8 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो अभियुक्त 1-संजय भट्ट पुत्र श्री मनोहर दत्त भट्ट निवासी ग्राम अमोडी थाना चम्पावत जनपद चम्पावत 2-रविन्द्र उर्फ रविश पुत्र श्री शंकर दत्त भट्ट निवासी कोट अमोड़ी थाना चम्पावत को गिरफ्तार कर दिनांक 03.07.2024 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था जिसमें तीसरा अभियुक्त फरार चल रहा था ।मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में संघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मुखविर खास को सक्रिय करते हुए अभियुक्त योगेश थ्वाल पुत्र श्री मोहन चन्द्र थ्वाल निवासी कोट अमोडी जिला चम्पावत को आज दिनांक 04.07.2024 को गिरफ्तार किया गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम-01-उ0नि0 राधिका भण्डारी, कोतवाली चम्पावत02-अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह नेगी, कोतवाली चम्पावत03-म0कानि0 भावना जोशी, कोतवाली चम्पावत
मीडिया सैलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांकः 04.07.2024

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

26 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

37 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

43 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

49 minutes ago