Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में भारी बारिश से हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा घाट पर अलर्ट, आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक तेज बारिश के कई दौर होने का पूर्वानुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज तेज बारिश होगी। जबकि कुमाऊं के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश होने का रेड अलर्ट है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में गर्जन के साथ तेज बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते उत्तराखंड में जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है। गुरुवार को हुई तेज बारिश ने गर्मी से राहत दे दी है लेकिन लोगों की मुसीबतें भी बढ़ा दी है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा घाट पर अलर्टहरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर फिलहाल सामान्य है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन गंगा घाट और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर रहा है। इन लोगों को लाउडस्पीकर से मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी भी दी जा रही है।प्रशासन करा रहा मुनादीऋषिकेश में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेणी घाट, माया कुंड, चंद्रेश्वर नगर, पशु लोक बैराज, चंद्रभागा नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र में शीशम झाड़ी, पूर्णानंद, शत्रुघन घाट, स्वर्ग आश्रम चौक, किरमोला घा, साधु समाज घाट, वानप्रस्थ, गीता भवन, परमार्थ निकेतन, लक्ष्मण झूला आदि जगहों पर प्रशासन लगातार मुनादी कर रहा है। गंगा किनारे जाने वाले पर्यटकों को भी प्रशासन द्वारा सतर्क किया जा रहा है।उत्‍तरकाशी में बहे कांवड़ यात्रीउधर उत्तरकाशी में गंगोत्री गोमुख ट्रैक पर चीड़बासा के पास नाले पर बनी पुलिया बह गई। जिसके चलते पुलिया से गुजर रहे दो कांवड़ यात्री नाले में बह गए, जबकि उनका एक साथी नाला पार कर गया। जब तक बचाव टीम को कांवड़ियों के बहाने की सूचना मिली तब तक अंधेरा हो गया था। जिसके चलते रेस्क्यू कार्य नहीं किया जा सका।दोनों यात्री साउथवेस्ट दिल्ली के रहने वाले हैं। वही देहरादून में गुरुवार को हुई बारिश के बाद सड़कें तालाब बनी नजर आई। जगह-जगह लोगों की गाड़ियां बंद हो गई और लोग धक्का मार कर गाड़ी को ले जाते हुए दिखाई दिए। सड़कों पर लगभग एक-एक फिट पानी भर गया जिससे वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

42 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago