Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नौकरी को लेकर हल्ला बोल, युवाओं का सचिवालय तक मार्च… धामी सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में रोजगार का मुद्दा गरमा गया है. जिसको लेकर मंगलवार को देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय के पास उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सैकड़ों सदस्यों और राज्य भर से आए सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया. फिर सचिवालय की ओर मार्च किया. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में हजारों खाली पदों के लिए तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करे.
मार्च के दौरान हाथों में प्लेकार्ड लिए और सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए युवाओं ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाएं सालों से रुकी हुई हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बावजूद लाखों उम्मीदवार निराश हैं. इंडिया टुडे/आज तक से बात करते हुए उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने दावा किया कि बेरोजगार युवा पिछले आठ वर्षों से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में लगभग 60000 पद खाली पड़े हैं और राज्य सरकार उन्हें भरने में विफल रही है.
धर्मेंद्र प्रधान और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांगसरकार के 36,000 नौकरियां देने के दावे का जिक्र करते हुए कंडवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नियुक्तियों का विवरण देने वाला श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि संगठन ने सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध प्रदर्शन पूरे उत्तराखंड में किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

28 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

50 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago