एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद
देहरादून, मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और दून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम एमडीएमए (MDMA) और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर से हाईप्रोफाइल ड्रग्स की खेप देहरादून लाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 21/22 जुलाई की देर रात अरण्य विहार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक खाली प्लॉट के पास से दानिश पुत्र नजीर अहमद (32 वर्ष), निवासी ग्राम नागल, थाना नागल, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद एमडीएमए और स्मैक सहारनपुर के एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर देहरादून लाया था। उसका इरादा शहर में आयोजित होने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों में इसकी सप्लाई करने का था।
आरोपी के विरुद्ध थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…