देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल रील्स ने एक युवक की जिंदगी की दिशा ही बदल दी , लेकिन गलत राह पर। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपराध से जुड़ी वीडियो देखकर प्रभावित हुआ युवक चेन स्नैचर बन बैठा। हालांकि, दून पुलिस की सतर्कता ने उसे जल्द ही पकड़ लिया।
पटेलनगर क्षेत्र में 19 अक्तूबर को हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ शुभम (22), निवासी श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
इस तरह हुई वारदात
शिकायतकर्ता सूरज रावत ने बताया कि 19 अक्तूबर को जब वह अपनी मां के साथ नयागांव से प्रेमनगर जा रहे थे, तभी बाबा फार्म के पास एक अज्ञात बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर उनकी मां के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
तकनीकी जांच और सीसीटीवी से खुलासा
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गवाहों से पूछताछ की। फुटेज में आरोपी ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा रखी थी और हेलमेट भी नहीं उतारा था, जिससे पहचान करना मुश्किल था। फिर भी, लगातार प्रयासों के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बल्लूपुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया बना अपराध की प्रेरणा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चेन स्नैचिंग से जुड़ी रील्स देखकर प्रभावित हुआ था। उस पर कर्ज का दबाव था और जल्दी पैसे कमाने की चाहत में उसने अपराध का रास्ता चुन लिया। आरोपी ने चेन को बेचने की कोशिश भी की, लेकिन बिल न होने के कारण सफल नहीं हो पाया।
पुलिस की सख्त निगरानी
दून पुलिस के अनुसार, इस साल पटेलनगर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की यह पहली घटना थी, जिसका सफल खुलासा किया गया है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा देने वाले कंटेंट पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…