उत्तराखंड के युवा ही निभाएंगे बड़ी भूमिका, 5 सांसद चुनने में इनका इतना है महत्व

उत्तराखंड के युवा ही निभाएंगे बड़ी भूमिका, 5 सांसद चुनने में इनका इतना है महत्व
 
उत्तराखंड में 70 प्रतिशत मतदाता युवा, निर्णायक होगी भूमिका
 
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मतदाताओं के आयु वर्गवार भी आंकड़े जारी किए। प्रदेश में युवा मतदाताओं की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 18-19 से लेकर 40 से 49 वर्ष के आयु वर्ग में मतदातों की संख्या सर्वाधिक है। लोकसभा सीटवार नवयुवा मतदातों की बात करें तो यह संख्या सर्वाधिक हरिद्वार में है
 
।युवा उत्तराखंड के भविष्य की कुंजी भी युवा मतदाताओं के हाथ मे है। युवाओं का मत प्रतिशत राजनीतिक दलों और प्रत्यशियों की जीत-हार की पूरी क्षमता रखता है।इसकी वजह भी स्पष्ट है, क्योंकि प्रदेश में युवा मतदाताओं की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक है। इसमें भी आयु वर्ग की बात बात की जाए तो 30 से 39 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 27 प्रतिशत से अधिक है। यह ऐसी उम्र है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने और अपने देश के भविष्य को लेकर आसानी से निर्णय कर सकता है।शनिवार को लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मतदाताओं के आयु वर्गवार भी आंकड़े जारी किए।
 
इनके विश्लेषण से तस्वीर साफ हो जाती है कि चुनाव परिणाम को तय करने में कौन सा वर्ग निर्णायक भूमिका निभा सकता है।आंकड़ों के अनुसार वर्ष 18-19 से लेकर 40 से 49 वर्ष के आयु वर्ग में मतदातों की संख्या सर्वाधिक है। वहीं, 60 से 80 व इससे अधिक वर्ष के मतदाताओं की संख्या सबसे कम करीब 16 प्रतिशत के बीच है। मतदाताओं का जो वर्ग वरिष्ठ नागरिक होने के करीब (50 से 59 वर्ष) है
 
18-19, 1.45 लाख, 1.74 प्रतिशत
 
20-29, 16.60 लाख, 20 प्रतिशत
 
30-39, 22.44 लाख, 27 प्रतिशत
 
40-49, 17.04 लाख, 21 प्रतिशत
 
50-59, 11.86 लाख, 15 प्रतिशत
 
60-69, 7.5 लाख, 9.01 प्रतिशत
 
70-79, 4.14 लाख, 4.97 प्रतिशत
 
80 व अधिक, 1.54 लाख, 1.85 प्रतिशत
 
पहले वोट का अहसास ही कुछ अलग होता है। जब कोई नवयुवा 18 वर्ष की उम्र पर पहुंचता है तो वह न सिर्फ बालिग कहलाता है, बल्कि उसके कानूनी अधिकार भी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही जब ऐसे युवाओं को मताधिकार का अधिकार प्राप्त होता है तो उसके हाथ मे देश का भविष्य तय करने का अधिकार और इस जिम्मेदारी को पूरा करने का दायित्व भी आ जाता है।
 
इस लोकसभा चुनाव में 18-19 वर्ष की उम्र के 1.45 लाख से अधिक ऐसे मतदाता भी तैयार हैं, जो देश के भविष्य के लिए मतदान का दायित्व पूरा करेंगे। लोकसभा सीटवार नवयुवा मतदातों की बात करें तो यह संख्या सर्वाधिक हरिद्वार में है। वहीं, सबसे कम नवयुवा मतदाता अल्मोड़ा सीट पर हैं।
 
लोकसभा सीटवार नवयुवा मतदाता
 
लोकसभा सीट, नवयुवा मतदाता
 
टिहरी, 28638
 
पौड़ी (गढ़वाल), 29919
 
अल्मोड़ा, 23722
 
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, 30523
 
हरिद्वार, 32418

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

14 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

34 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago