ऋषिकेशः इगास पर्व के अवसर पर आज देहरादून जनपद में हादसों की खबर ही सुनाई दे रही है ।मामला ऋषिकेश का है जहाँ रामा पैलेस के निकट एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई , युवक यूट्यूबर बताया जा रहा है ।जानकारी अनुसार घटना कल 11 नवम्बर 2024 रात 11 बजे के लगभग दो युवक अपनी टर्बो बाईक में ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर तेज गति से चल रहे थे । रामा पैलेस के निकट एक हुंडई कार चालक कार बैक मार रहा था । अचानक कार के सामने आने से युवक सम्भल ना सके और कार से टकरा गये ।बाईक की स्पीड का अंदाजा आप बाईक के उड़े परखचों से लगा सकते है ।
बाईक चला रहे युवक यश प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।वहीं दूसरा युवक ऋषि कुशवाहा गम्भीर रूप से घायल है जिसको उपचार के लिए एम्स भर्ती करवाया गया ।
मृतक यश प्रजापति, पुत्र अनिल प्रजापति, निवासी गुमानी वाला अभी मात्र 22 वर्ष का था ।वह यूट्यूब ,इंस्टाग्राम पर uk14_riding_hub नाम से अपने राइडिंग ब्लॉग डाला करता था ।युवक की टर्बो बाइक लार भी चैनल का नाम लिखा थाव।
जानकारी अनुसार फ़ेमस होने और ब्यूज के लिए यश अक्सर बाईक क्रश होने के टाईटल के साथ दर्शकों के साथ प्रेंक किया करता था , इसलिए कल रात जब लोगों तक दुर्घटना की खबर पहुंची तो लोगों को प्रेंक ही लगा ।
Post Views: 11
Post navigation
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…