Categories: NewsUttarakhand

आपका समय बचाएगी धामी सरकार, अब दो दिन में घर के नक्शे होंगे पास; जाने पूरा प्लान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: आवास विभाग, विकास प्राधिकरणों में नक्शा पास करने के लिए केंद्रीय व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें कागजों की जांच उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) के स्तर पर होगी। इस तरह प्राधिकरणों का काम कम होने से नक्शा पास करने में लगने वाला समय कम हो सकेगा। प्राधिकरणों में नक्शा पास करने की प्रक्रिया सरल बनाने को आवास विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत पारदर्शिता पर भी जोर दिया जा रहा है। इस क्रम में उडा भवनों का नक्शा पास करने के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था लागू करने जा रहा है।व्यवस्था के तहत नक्शे एक कॉमन सॉफ्टवेयर के जरिए स्वीकार किए जाएंगे, जो पहले उडा के पास पहुंचेंगे। उडा के स्तर से दस्तावेजों के सत्यापन, भूमि प्रयोग, मालिकाना हक के साथ तकनीकी जांच की प्रकिया दो दिन में पूरी करने के बाद नक्शे संबंधित प्राधिकरण को सौंपे जाएंगे। अभी सबसे ज्यादा समय इस स्तर पर प्राधिकरणों में ही लगता है। इस तरह यह प्रक्रिया प्रथम चरण में पूरी होने पर प्राधिकरण के पास मौका मुआयना और बिल्डिंग बायलॉज देखने का ही काम बचेगा। इस तरह प्राधिकरण समय से नक्शा मंजूर कर सकेंगे।नई केंद्रीय व्यवस्था पर बुधवार को उडा कार्यालय में अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का ने इंजीनियर, आर्किटेक्ट के साथ मंथन किया। इसमें चीफ टाउन प्लानर एसएम श्रीवास्तव, उत्तराखंड इंजीनियर एंड आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस राणा, महासचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरधारी अरोड़ा भी शामिल हुए।इंजीनियरों ने किया स्वागतउत्तराखंड इंजीनियर एंड आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस राणा ने इसे ईज ऑफ डूइंग की दिशा में अहम कदम बताया। राणा के मुताबिक, अभी दस्तावेजों की जांच में प्राधिकरणों के स्तर से 10-15 दिन लगते हैं जबकि आवासीय नक्शा पास करने को पहले से 15 दिन का समय तय है। ऐसे में ये काम पासपोर्ट की तर्ज पर केंद्रीय एजेंसी के स्तर से दो दिन में होने से प्रकिया सरल हो सकेगी। अभी प्राधिकरणों के स्तर पर ये काम पटवारियों द्वारा किया जाता है, जो पहले ही कई अन्य कामों में उलझे होते हैं। ऐसे में प्रस्तावित व्यवस्था लागू होगी तो प्रक्रिया में समय बचने के साथ ही पारदर्शिता भी आएगी।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

3 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

4 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

4 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

4 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

7 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

8 hours ago