पानी की टंकी पर चढ़े आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्र – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला देहरादून में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ रात के अंधेरे में पानी की टंकी पर चढ़ गए.
 
डोईवाला: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला देहरादून में सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. BAMS के सैकड़ों छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्रोशित कई छात्र विरोध जताने के लिए कॉलेज में पानी की टंकी पर भी चढ़ गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
 
बताया जा रहा है कि पानी की टंकी पर चढ़े छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन को खौफनाक कदम उठाने की चेतावनी भी दी है. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल प्रशासन छात्रों का मनाकर पानी की टंकी से नीचे उतराने का प्रयास कर रहा है.
 
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समय पर परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जा रही हैं. इसके अलावा पूर्व में हुई परीक्षाओं का रिजल्ट भी महीनों से घोषित नहीं किया गया है. इससे उनका शैक्षणिक सत्र लेट हो रहा है और भविष्य पर असर पड़ रहा है. छात्रों ने बताया कि कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. मजबूरन उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा.
 
छात्रों का कहना है कि इस लापरवाही से उनका शैक्षणिक सत्र 6 से 8 महीने लेट हो चुका है. इससे इंटर्नशिप और आगे की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है. छात्रों ने बताया कि उन्होंने कई बार कुलपति और रजिस्ट्रार को लिखित में ज्ञापन दिया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं हुई. सोमवार को गुस्साए छात्रों ने पहले परिसर के मुख्य गेट पर धरना दिया. जब कोई अधिकारी सुनने नहीं आया तो आक्रोशित होकर 4-5 छात्र कॉलेज की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए. सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी.
 
इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ छात्र ज्वलनशील पदार्थ लेकर फिर टंकी पर चढ़ गए और खौफनाक कदम उठाने की धमकी देने लगे. इसके बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. करीब दो घंटे तक पुलिस टंकी के नीचे खड़ी होकर छात्रों से मान-मनौव्वल करती रही. इधर छात्र आंदोलन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला और कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठ गए. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.
 
रात 9 बजे तक विश्वविद्यालय के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात नहीं की थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता हैं, उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही वार्ता कराई जाएगी. फिलहाल परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और बड़ी संख्या में छात्र अभी भी धरने पर डटे हुए हैं.

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मसूरी मैगी प्वाइंट पर फिर दरकी पहाड़ी, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन, किमाड़ी रोड पर भी खतरा – myuttarakhandnews.com

मसूरी: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. वहीं पहाड़ों में बारिश शुरू होते ही…

17 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में अपराध का खेल नहीं चलेगा, दून पुलिस ने कसा शिकंजा –

देहरादून। पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्रों के…

55 minutes ago

बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

1 hour ago

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर ग्राफिक एरा में विशेष सत्र… –

 देहरादून,। ब्रह्मोस के पूर्व सीईओ एवं एमडी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने…

2 hours ago

नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन –

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व की भावनाओं से ओतप्रोत माहौल में  नन्हे कदम पुलिस कार्यालय…

2 hours ago